मुंबई। कुछ दिन पहले मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में समुद्र में एक संदिग्ध नाव मिली थी। उसमें एके-47 राइफल मिलने से हड़कंप मचा है। मुंबई, पुणे के साथ राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले को लेकर सभी जांच दल रायगढ़ पहुंचे थे। यह घटना ताजा ही है कि एक और संदिग्ध जहाज क्रूज टर्मिनस के पास देखा गया है। येलोगेट पुलिस और कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा है। खबर है कि सीमा शुल्क विभाग ने जहाज को जब्त कर लिया है. मुंबई में क्रूज टर्मिनस के पास एक संदिग्ध जहाज देखा गया है। जहाज को घरेलू क्रूज टर्मिनस के पास देखा गया था। जहाज की शिनाख्त नहीं होने पर प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद येलोगेट पुलिस और कस्टम विभाग ने जांच शुरू कर दी है. खबर है कि सीमा शुल्क विभाग ने जहाज को जब्त कर लिया है.