मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम करीब 5.45 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। शासकीय मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री देर रात वापस भोपाल आ जाएंगे।