लगातार 7वीं बार देश का सकल GST राजस्व संग्रह 1.4 लाख करोड़ को पार कर गया। सितंबर महीने में सरकार ने 1,47,686 करोड़ रुपये का सकल GST राजस्व का संग्रह किया है। सितंबर महीने में 1.1 करोड़ रुपये के ई-वे बिल और ई-इन्वॉइस जेनरेट करने की उपलब्धि भी हासिल की गई है। इनमें 72.94 लाख रुपये ई-इनवॉयस और 37.74 लाख ई-वे बिल जारी किए गए। 30 सितंबर 2022 को एनआईसी की ओर से संचालित जीएसटी पोर्टल पोर्टल पर बिना किसी गड़बड़ी के इन्हें जेनरेट किया गया।

सितंबर 2022 में सकल GST का राजस्व कलेकशन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा। इसमें CGST 25,271 करोड़ रुपये, SGST 31,813 करोड़ रुपये, IGST ₹ 80,464 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 41,215 करोड़ रुपये सहित) और अन्य उपकर जिनमें ₹10,137 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र किए गए ₹ 856 करोड़ सहित) शामिल है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।