भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों को हेलमेट लगाना अनिवार्य करने की जानकारी दी गई है। जो लोग इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएं।उन पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश, प्रदेश भर के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, और निजी कार्यालयों को पत्र लिखकर,सभी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के संबंध में निर्देश दिए जाने और उनका पालन कराए जाने के लिए  पत्र लिखा है।
दशहरा त्यौहार के बाद पुलिस सड़कों पर सघन चेकिंग करेगी। जो भी वाहन चालक अथवा पीछे बैठने वाला दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ जुर्माने एवं अन्य उपयुक्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए हैं।