अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म विक्रम वेधासे उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जारी किए गए पोस्टर में ऋतिक रोशन दमदार अवतार में हैं। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पेज से पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म विक्रम वेधावर्ल्डवाइड 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धांसू लुक में ऋतिक रोशन- लुक्स की बात करें तो ऋतिक ने ब्लैक रंग का कुर्ता पहना हुआ है। बीयर्ड लुक के साथ उन्होंने चश्मा पहन रखा है। उनके चेहरे और शरीर पर खून लगा हुआ है। टी-सीरीज ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वेधा का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। #vikramvedha. यह 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में आएगी

क्या है कहानी- फिल्म में ऋतिक रोशन वेधानाम के एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं जबकि सैफ अली खान पुलिस अधिकारी विक्रम बने हैं। दोनों के अलावा राधिका आप्टे और रोहित सर्राफ भी अहम भूमिका में हैं। विक्रम वेधाइसी नाम से बनी तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। इसे पुष्कर और गायत्री निर्देशित करेंगे। फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।