बहराइच। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने भुवन भाष्कर वर्मा के आवास पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए बैठक कर रूप रेखा बनाई। वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा की अध्यक्षता में पत्रकारों ने पैदल रैली निकाली। हाथों में तिरंगा झंडा एवं बैनर लेकर निकली रैली में हर घर तिरंगा अभियान का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों, और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सुरेंद्र मदेशिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण में योगदान और अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदो के सम्मान में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन की मंशा है कि क्षेत्र में प्रत्येक आम नागरिक इसमें सहभागी बनें और हर घर में तिरंगा पहुंचे। इस मौके पर रूद्र प्रताप मिश्र, विनोद कुमार गिरि, राघवेद्र शर्मा, अशोक पाठक, मो0 अकील, आरके वर्मा, नीरज बरनवाल, जुनेद अंसारी, शकील अंसारी मो0 असरार उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट - संतोष मिश्र