ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को वितरित की साड़ी, गर्भवती महिलाओं की कि गोद भराई

रिपोर्ट - संतोष मिश्र

बहराइच। सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रीशन (सैम) एवं मॉडरेट एक्यूट मालन्यूट्रीशन (मैम) से ग्रसित बच्चों का चिन्हांकन, उपचार, सन्दर्भन एवं सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबन्धन के साथ-साथ कुपोषण की रोकथाम हेतु सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन पर ज़ोर दिये जाने के उद्देश्य से 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2022 तक ‘‘सम्भव’’ अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत 25 से 30 जून तक आयोजित होने वाले वज़न सप्ताह का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड द्वारा एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह के प्रतिनिधि दिनेश सिंह के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा 03 वर्षीय आयुषी पुत्री प्रेम कुमार का वजन भी किया गया। वज़न सप्ताह के शुभारम्भ के उपरान्त मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों के साथ आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर विकास चित्तौरा अन्तर्गत 07 गर्भवती महिलाओं अहिरौरा की सुमन, बढ़हयिनपुरवा बाग की शमा, चाकपुर की लक्ष्मी, बंदरियाबाग की मूज, अशोका की सुनीता, जगतापुर की रीना व कुम्हारनपुरवा की गोद भराई की तथा नगर क्षेत्र की 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को साड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित व लाभार्थीगण मौजूद रहे।