महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत का स्लैब भरभरा कर गिर गया | इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है | कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई गई है | यह हादसा नवी मुंबई के नेरुल में सेक्टर 19 में हुआ | पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है | रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है |

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि नेरुल में एक इमारत की पांचवीं मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है | वहीं, इस घटना के बाद से इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है | बेलापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मांडा म्हात्रे और आयुक्त अभिजीत बांगड़ मौके पर पहुंच गए हैं | कमिश्नर ने घटना का निरीक्षण किया है |