अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "हमें यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि आज सरोगेसी के जरिए हमारे बच्चे का जन्म हुआ है। इस समय हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। इसलिए आपसे आदरपूर्वक आग्रह है कह हमारी निजता का ख्याल रखें। धन्यवाद।"
प्रियंका के इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से ही उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया है।निक के भाई जो और केविन जोनास ने प्रियंका और निक दोनों के पोस्ट पर दिल के इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी को जाहिर किया है।