रामपुर लोकसभा उप चुनाव में फर्जी मतदान का प्रयास कर रही बुर्कानशी को अफसरों ने पकड़ लिया और उस पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। फिलहाल महिला को बिलासपुर कोतवाली भिजवा दिया है। उसके खिलाफ मतदान के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

Also Read: Indian Railways : ट्रेन में रात को सफर करने के बदले न‍ियम, जान लीजिये वरना नहीं कर पाएंगे यात्रा..

दरअसल जिले में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे बिलासपुर के मुहल्ला बिसारतनगर स्थित गन्ना विकास सहकारी समिति में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। यहां महिला मतदाताओं की अलग लाइन लगी थी, जबकि पुरुष मतदाताओं की अलग लाइन थी। इसी दौरान उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और सीओ अरुण कुमार सिंह निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

Also Read: कानपुर हिंसा में क्राउड फंडिंग के आरोपी मुख्तार बाबा ने उगले कई राज, 500-1000 रुपए में बुलाए गए थे पत्थरबाज, बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट में रची गई थी पूरी साजिश

इन दोनों अफसरों को महिलाओं की लाइन में लगी एक बुर्कानशी महिला को देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने महिला सिपाही को बुलाकर महिला के चेहरे का मिलान वोटर आइडी कार्ड पर लगे फोटो से करने को कहा। सिपाही महिला को अलग ले गई। चेहरे से हिजाब हटाकर देखा तो आइडी कार्ड के फोटो से मिलान नहीं हो सका। इस पर अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की।

Also Read: बड़ा झटका! राशन कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं, सरकार ने जारी किए आदेश

उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला टांडा हुरमतनगर की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। महिला का कहना है कि जेठानी मायके गई है। उसका वोट डालने के लिए सास-ससुर ने उसे भेजा था।

Also Read: जनधन खाताधारक हुए मालामाल, अब हर साल खाते में आएंगे 36,000 रुपये, जल्द करें यह काम