श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में चरस का अवैध करोबार चल रहा है। इस सूचना के बाद मल्हीपुर पुलिस ने क्षेत्र में मुखबिरों का जाल फैला दिया था। मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चरस के साथ मलंगशाह बाबा मजार मुलायमपुरवा के पास घूम रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बादलपुरवा दाखिला देवरनिया निवासी मोबीन उर्फ बटखरी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने पांच सौ ग्राम चरस बरामद की। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बताते है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई थानों में मामले पंजीकृत हैं।