मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है।नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है। इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है।