आकांक्षा दुबे... उम्र 27 साल… एक्टर, परफार्मर, इंटरटेनर.. विश मी 21 अक्टूबर। इंस्टाग्राम पर ये आकांक्षा का बायो है। यहां उनके 19 लाख फॉलोअर थे। लेकिन 26 मार्च को इंस्टा स्टार ने सुसाइड के साथ रील और रियल लाइफ को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

आकांक्षा का शव वाराणसी में सारनाथ के होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर-105 में पंखे से लटका मिला। बेड पर शव बैठने की स्थिति में था। गले में दुपट्टे का फंदा था। सुसाइड के 15 दिन हो गए हैं। आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन आकांक्षा का सुसाइड… मिस्ट्री बन चुका है। आज संडे बिग स्टोरी में आकांक्षा दुबे सुसाइड मिस्ट्री… कमरा नंबर-105 का सच

आकांक्षा ने सुसाइड क्यों किया? क्या वह रिलेशनशिप में थीं? क्या समर सिंह ने उसे धोखा दिया? क्या आकांक्षा को सुसाइड के लिए किसी ने उकसाया? आकांक्षा सुसाइड से पहले नॉर्मल थीं, फिर अचानक सुसाइड को मजबूर क्यों हुईं? ऐसे तमाम सवाल हैं, जो पुलिस और आकांक्षा के फैंस के लिए किसी रहस्य से कम नहीं हैं?

आइए इस सुसाइड मिस्ट्री से जुड़ी कड़ियों, सवालों, जांच के प्वाइंट्स, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की परतों को खोलते हैं और सच को जानते हैं...

पहले पार्टी वाली रात क्या हुआ? CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या है? जानते हैं..

आकांक्षा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिस रात (25 मार्च) आकांक्षा की लाश फंदे पर लटकी मिली थी, वह एक पार्टी से लौटी थीं। इससे जुड़े जो CCTV फुटेज आए हैं, उसमें वह खुश नजर आ रही थीं। पर कुछ देर बाद सामने आए लाइव वीडियो में वह बेहद दुखी थीं।

रात की पार्टी का बिल 11 हजार रुपए आया था। इसे पे आकांक्षा ने किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा के पेट में न खाना मिला, न ही कोई लिक्विड और न ही ब्रीदिंग स्पेस में शराब पाई गई। उनके पेट में ब्राउन केमिकल मिला है। जिसे लखनऊ फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आकांक्षा का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया।

समर ने बताया- उस रात 5 से 6 सेकेंड बात हुई थी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को समर सिंह ने बताया है कि आकांक्षा से उसकी 25 मार्च की रात सिर्फ 5 से 6 सेकेंड ही बात हुई थी। आकांक्षा का उसके पास फोन आया था। लेकिन शोर-शराबा ज्यादा था, इसलिए बात नहीं हो पाई थी। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षा से मेरी बस कामकाज के सिलसिले में ही बात होती थी। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी। लेकिन वास्तविक जीवन में कोई सरोकार नहीं था।

समर ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि आकांक्षा आत्महत्या कर लेगी। अगर कुछ लगता तो मैं गोरखपुर से वाराणसी आकर उसे समझाता। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई के दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी होती थी। पुलिस कॉल डिटेल से इसे देख भी सकती है।

पुलिस ने आकांक्षा, समर सिंह और संजय की मोबाइल कॉल डिटेल्स निकलवाई है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी तफ्तीश में कुछ अहम क्लू मिले हैं। हालांकि, 15 दिन बाद भी पुलिस ने इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। आकांक्षा ने आखिरी कॉल किसको की थी? इसका भी खुलासा नहीं किया। आकांक्षा के वकील ने कहा है कि मोबाइल डिटेल को कोर्ट के सामने रखने की दरख्वास्त करेंगे।

अब 6 स्लाइड में जानिए सुसाइड से पहले आकांक्षा ने क्या-क्या किया…?

अभिनेत्री आकांक्षा से जुड़े अब तक 4 वीडियो सामने आए हैं। पहला, मौत से कुछ घंटे पहले मालीकुंज क्लब का है। इसमें वह दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दूसरा, बिना पुलिस की मौजूदगी के मास्टर चाबी से उनके होटल का कमरा खोलने का है। अब एक-एक कर इन्हें पढ़ते हैं।

अब तक जितने भी वीडियो मिले, सभी में आकांक्षा नॉर्मल...फिर सुसाइड क्यों?

आकांक्षा सुसाइड केस में एक के बाद एक वीडियो सामने आने के बाद मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। जितने भी वीडियो सामने आए हैं, उसमें वह बिल्कुल नॉर्मल नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल और गहराता जा रहा है कि आखिर चंद घंटे में ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने सुसाइड कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आकांक्षा ने सुसाइड किया है। यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लेकर मौके पर मिले साक्ष्य से स्टेबलिस्ट हो रही है। लेकिन, वजह क्या थी? किस दबाव में थीं? ऐसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

आइए अब आकांक्षा सुसाइड मिस्ट्री की हर एक कड़ी को किश्तों में समझते हैं…

पहली कड़ी- प्यार में धोखे का आरोप और समर की गिरफ्तारी

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह पर बेटी के साथ रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके बाद से वाराणसी पुलिस समर सिंह को पूरे देश में खोज रही थी। आखिरकार 13वें दिन पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से समर को पकड़ लिया।

आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था। उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी भी चल रही थी। इससे पहले लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। हालांकि अभी संजय तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। वह फरार है।

ये सुसाइड से पहले आकांक्षा की आखिरी रील की फुटेज है। इसे सुसाइड से चंद घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडया पर अपलोड किया था।

ये सुसाइड से पहले आकांक्षा की आखिरी रील की फुटेज है। इसे सुसाइड से चंद घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडया पर अपलोड किया था।

दूसरी कड़ी- बेटी का सुसाइड, मां की फरियाद

आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कोर्ट की निगरानी में जांच की गुहार लगाई है। याचिका में आकांक्षा दुबे और समर सिंह के संबंधों की जानकारी दी है। बताया है कि आरोपी आकांक्षा के साथ 3 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा।

आरोपी समर सिंह और संजय सिंह ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसके वकील राजेश प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में 5 अप्रैल को याचिका का रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसे 6 अप्रैल को स्वीकार किया गया।

आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी और सजा के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगी। समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के घर पर बुलडोजर चलवाएंगी। न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी।

तीसरी कड़ी- मां ने सुनाई बेटी की आपबीती

आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि ''समर बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। इस दौरान फोटो और वीडियो रिकार्ड कर लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता था। जब भी आकांक्षा काम के पैसे उससे मांगती थी, तो उसके साथ मारपीट करता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर भी मारता-पीटता था।”

मां मधु ने आरोप लगाया कि "बस्ती में फिल्म की शूटिंग के दौरान आकांक्षा को संजय सिंह ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, संजय सिंह ने एक कार खरीदी थी। आकांक्षा ने ठिठोली में कहा था कि दूसरे की कमाई पर खूब ऐश करो। इसी बात को लेकर संजय ने फोन करके आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी।'

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने कई सवाल उठाए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने कई सवाल उठाए हैं।

चौथी कड़ी- सुसाइड और पुलिस की जांच

एडिशनल सीपी संतोष सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का केस लग रहा है, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। मां की तहरीर पर सिंगर समर सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज की गई है। सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस ने निकाल ली है।

26 मार्च, रविवार को 27 साल की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव का सारनाथ थाना के सोमेंद्र होटल में कमरा नंबर-105 में मिला था। रविवार सुबह मेकअप मैन ने उन्हें फोन किया। फोन न उठाने पर वह होटल पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद था। आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते का भी ऑर्डर नहीं दिया था।

अकांक्षा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, कलाई पर चोट कैसी? पेट में मिला पदार्थ क्या है? पुलिस ने जांच में पाया है कि आकांक्षा सिंगर समर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मुमकिन है कि समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा।

संडे बिग स्टोरी की ये खबरें भी पढ़ें

माफिया अतीक के आर्थिक साम्राज्य की कहानी;15 साल में 8 गुना बढ़ी कागजों में दर्ज संपत्ति

माफिया अतीक अहमद की क्राइम फाइल में पहली बार सजा का पन्ना जुड़ा है। उसे उमेश पाल अपहरण में 28 मार्च को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब बारी उसके आर्थिक साम्राज्य के पूरी तरह से ध्वस्त होने की है। जिस पर पिछले 3 साल से एक्शन चल रहा है...लेकिन फिर भी यह खत्म नहीं हो रहा है. 

आज चैत्र नवरात्रि की पंचमी है.. 4 दिन बाद राम नवमी है। संडे स्टोरी में आज पढ़िए राम नाम की राजनीति। क्योंकि, इस बार की राम नवमी यूपी में कुछ खास है। क्योंकि, अयोध्या में भगवान रामलला का आखिरी बार अस्थायी मंदिर में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। फिर भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इससे पहले योगी सरकार ने नवरात्रि पर देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ और राम नवमी पर मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ करा रही है। हर जिले को एक-एक लाख रुपए दिए गए हैं।