बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। हाल ही में सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है जिसमे एक्ट्रेर कहर ढा रही है। बीती शाम सनी और डेनियल मुंबई में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में पहुंचे थे।इस दौरान सनी ब्लू कलर के थाई हाई लिस्ट गाउन में नजर आई।वहीं अब उन्होंने अपने इस लुक की कई तस्वीरें शेयर की है साथ ही अपने इस लुक के बारे में पूरी जानकारी भी पोस्ट की है। कैप्शन में सनी ने लिखा- फिल्मफेयर में मेरी रात डेनियल के साथ। सनी ने फेमस डिजाइनर शिवानी अवस्थी का गाउन पहना था, इसपर उन्होंने गले में डायमंड नेक पीस, कानों व्हाइट और ब्लू कलर के इयररिंग और हाथों में खूबसूरत रिंग पहनी थी जो उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।सनी लियोनी ने सॉफ्ट आईज और ग्लॉसी लिप्स के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा और अपने बालों का बन बनाया। फोटोज में उन्होंने डेनियल संग कई पोज भी दिए है।