वेडिंग सीजन चल रहा है और ऐसे में हर ब्राइड का सपना होता है कि वह किसी प्रिंसेस से कम न लगे। शादी से पहले सगाई से लेकर कॉकटेल पार्टी तक हर ब्राइड चाहेगी कि वह सबसे खूबसूरत लगे। लेकिन हर बार एक नए लुक के साथ आना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब होने वाली दुल्हन को इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए प्री वेडिंग सेरेमनी आउटफिट लेकर आए हैं, जो देखने के साथ-साथ पहनने में भी बेहद सुंदर लगेंगे। तो चलिए देखते हैं बेस्ट प्री वेडिंग आउटफिट्स।

 सगाई 

शादी से पहले सगाई की जाती है। इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। सगाई की अंगूठी अपने साथी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक होती है। सगाई के दिन हर दुल्हन चाहेगी कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि शादी के दिन ऐसा क्या पहना जाए जिसमें आप बेहद खूबसूरत लगे तो आज हम आपके लिए बेस्ट ब्राइड आउटफिट लेकर आए हैं।

पिंक लहंगा पहनें

आप अपनी सगाई पर पिंक कलर का लंहगा पहन सकती हैं। इस लुक के लिए आप सोनम कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनम ने पिंक कलर का मिरर वर्क वाला लंहगा पहना है। इसके साथ उन्होनें  मैचिंग चोली वाला लॉन्ग स्लीव ब्लाउज स्टाइल किया है। उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड चोकर नेकलेस पहना है और इसे अपने सिर पर मैचिंग मांग टीका के साथ पेयर किया। हेयरस्टाइल की बात करें कि सोनम ने सेंटर-पार्टेड लो बन को क्लासिक सफेद फूलों से सजाया। आप भी सोनम के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं और यकीन मानिए पिंक लहंगे में आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।

मेहंदी फंक्शन

भारत में शादी समारोह आमतौर पर मेहंदी समारोह के साथ शुरू होते हैं और यह एक मस्ती भरा समारोह होता है जहां दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है और घर में मौजूद सभी अन्य महिलाएं भी मेहंदी लगाती हैं और नाचती और गाती हैं।

मल्टी कलर ड्रेस है बेस्ट

मेंहदी फंक्शन पर आप ग्रीन कलर को छोड़ कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आप इस बार मेहंदी फंक्शन पर मल्टी कलर ड्रेस पहन सकती हैं। ड्रेस को इंडियन टच देने के लिए आप उसी से मिलता जुलता दुपट्टा भी पहन सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए मल्टी कलर ड्रेस के साथ  सिल्वर ज्वेलरी, पर्ल ब्रेसलेट, मांगटिका और मिनिमल मेकअप करें। 

हल्दी फंक्शन

शादी से पहले हल्दी फंक्शन किया जाता है। इस दौरान दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। हिंदू धर्म में हल्दी फंक्शन से जुड़ी तरह-तरह की मान्यताएं है। ऐसा कहा जाता है कि हल्दी लगाने से शरीर शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही यह शरीर से डेड सेल को हटाने और त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इस बार आप अपनी हल्दी फंक्शन के दौरान कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।

शरारा पहनें

आमतौर पर हल्दी फंक्शन पर दुल्हनें पीला कपड़ा ही पहनती हैं। लेकिन ऐसा हमेशा करना जरूरी नहीं है। इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं और पीले रंग को छोड़ लाल रंग का शरारा पहन सकती हैं। लाल रंग का शरारा आपके हल्दी फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट ऑटफिट है। आप शरारा के साथ बन और छोटे ईयरिंग्स पहन लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

संगीत फंक्शन

दुल्हन के लिए यह सबसे खास फंक्शन होता है। संगीत फंक्शन के दौरान दुल्हन की दोस्त और अन्य महिलाएं  खूब गाना गाते हैं और नाचते हैं। अगर आप संगीत फंक्शन पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको इस बार लहंगा पहनना चाहिए।