मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म से दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। काफी बजट में बनी उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।  अब खबर आ रही है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपार्टमेंट की कीमत 55 हजार रुपये प्रति स्क्वेयर फीट से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है। 

विवेक अग्निहोत्री ने इसके लिए यह अपार्टमेंट 17.92 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार पार्किंग के साथ इस अपार्टमेंट का क्षेत्र 3258 स्क्वायर फीट है। रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। बता दें कि आज भले ही विवेक अग्निहोत्री की गिनती बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर्स में होती हो, लेकिन एक समय था जब विवेक छप्पर के बने घर में रहते थे। विवेक अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित धन्यौरा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव में विवेक अग्निहोत्री पले-बढ़े थे। इनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री इसी गांव में अपने पुश्तैनी घर में रहते थे, लेकिन बाद में वह उस घर को बेचकर मुंबई आ गए थे। 

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने बतौर डायरेक्टर फिल्म चॉकलेट से डेब्यू किया था। लेकिन उनको पहचान फिल्म द कश्मीर फाइल्स से ही मिली। इससे पहले विवेक पल्लवी जोशी के पति के नाम से जाने जाते थे, लेकिन एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। मौजूदा समय में उनको द कश्मीर फाइल्स के डाययेक्टर के तौर पर जाना जाता है।