श्रावस्ती। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मल्हीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बीपेन्द्र कुमार यादव शनिवार को टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मकुनी के पास से एक व्यक्ति को 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राम गणेश जायसवाल पुत्र सीताराम जायसवाल निवासी मोहम्मदपुर दा0 परसाडेहरिया, थाना मल्हीपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

                           पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ परिवहन, निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के प्रवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर में बीपेन्द्र कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र भ्रमण पर थे कि मुखबिर की सूचना पर राम गणेश जायसवाल पुत्र सीताराम जायसवाल निवासी मोहम्मदपुर दा0 परसाडेहरिया, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को 500 ग्राम गांजा के साथ लक्ष्मणपुर कोठी के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 363/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया  

गिरफ्तारी टीम

1. प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 

2. उ0नि0 बीपेन्द्र कुमार यादव, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 

3.का0 प्रवीन कुमार यादव, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती