Home लेटेस्ट न्यूज़ पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित*

पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित*

0
21

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में दिनांक 31.08.2026 को पुलिस लाइन सभागार, सुलतानपुर में जनपद पुलिस में क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा अपनी दीर्घकालीन सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में *उप निरीक्षक श्री कैलाश सिंह, मु0आ0 ना0पु0 श्री बालकृष्ण तिवारी एवं हेड कांस्टेबल स0पु0 श्री बृजेश कुमार* को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी* द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आरआई श्री राजेश कुमार सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सुलतानपुर पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके भावी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here