Home उत्तर प्रदेश पुरैना का अमृत सरोवर बदहाल,गंदगी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा:किनारे शराब-सिगरेट के...

पुरैना का अमृत सरोवर बदहाल,गंदगी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा:किनारे शराब-सिगरेट के खाली पैकेट मिले; शाम को असामाजिक तत्वों से लोग परेशान

0
14


विकास खंड घुघली के पुरैना में बना अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार है। सरोवर के आसपास साफ-सफाई की कमी के कारण हर जगह गंदगी फैली हुई है। सरोवर के किनारों पर शराब के खाली पैकेट और सिगरेट के डिब्बे पड़े मिले हैं। इससे सरोवर की सुंदरता पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम होते ही सरोवर परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे आसपास के लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर का निर्माण लोगों को साफ और बेहतर माहौल देने के मकसद से किया गया था। लेकिन, नियमित देखरेख और सफाई न होने से इसकी हालत बिगड़ती जा रही है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सरोवर की नियमित सफाई कराने, गंदगी हटाने और शाम के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है। मामले में ग्राम प्रशासक ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here