Home उत्तर प्रदेश बारिश में सड़क बनी तालाब, गड्ढे से आवागमन में परेशानी:सहतूजोत बाजार से...

बारिश में सड़क बनी तालाब, गड्ढे से आवागमन में परेशानी:सहतूजोत बाजार से गौर, नहर समेत कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर राहगीर परेशान

0
5


श्रीदत्तगंज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुर महंत के सहतूजोत बाजार की सड़क पर एक बड़ा गड्ढा है। यह सड़क गौर, नहर समेत कई गांवों को जोड़ती है। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे सड़क तालाब जैसी बन जाती है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। राहगीर अजय, पप्पू, राम प्रताप और गौरीराम ने बताया कि यह गड्ढा काफी समय से बना हुआ है। बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है और सड़क पर आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता आसपास के कई गांवों को बाजार और मुख्य सड़क से जोड़ता है। इसके बावजूद सड़क की खराब हालत पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके की जांच करवाकर गड्ढे को भरवाने और सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here