Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के कथरा माफी में नाली ऊंची, सड़क नीची:विकास कार्यों में लापरवाही...

श्रावस्ती के कथरा माफी में नाली ऊंची, सड़क नीची:विकास कार्यों में लापरवाही से ग्रामीण परेशान, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत

0
1


श्रावस्ती/जमुनहा। ग्राम पंचायत कथरा माफी में विकास कार्यों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण नाली का निर्माण ऊंचा करा दिया गया, जबकि मुख्य सड़क को वैसी ही धंसी छोड़ दिया गया। सड़क की मरम्मत न होने से पूरा रास्ता पानी और कीचड़ से भर गया है। सड़क धंसी होने और पानी निकलने का सही इंतजाम न होने के कारण गंदा पानी रास्ते में ही जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे रास्ते पर पानी और कीचड़ भरा रहता है। धंसी सड़क पर पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चल पाता। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। रोज स्कूल जाते समय बच्चों को इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। अक्सर बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बैग खराब होते हैं और चोट लगने का भी डर रहता है। एक अधिकारी ने बताया, ‘मामला जानकारी में आया है। ग्राम पंचायत कथरा माफी में नाली और सड़क के लेवल की जांच के लिए टेक्निकल टीम भेजी जा रही है। मौके की जांच कराकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और पानी निकासी को ठीक कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here