महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने दीपावली और अन्य त्योहारों से पहले थाना फरेन्दा क्षेत्र में पैदल गश्त की। उनके साथ थानाध्यक्ष फरेन्दा भी मौजूद रहे। पुलिस ने प्रमुख बाजारों, दुकानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने आम लोगों और व्यापारियों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारियों से दुकानों के आसपास सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। गश्त के दौरान पुलिस बल को संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी करने और बाजारों व संवेदनशील जगहों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए। महराजगंज पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
BREAKING
NEWS

















