बस्ती: कैंप कार्यालय नसीबगंज में डिजिटल वॉरियर्स टीम की बैठक की गई आयोजित

0
25

स्थान: कैंप कार्यालय, नसीबगंज, बस्ती
दिनांक: 19 अक्टूबर 2025

आज कैंप कार्यालय नसीबगंज में डिजिटल वॉरियर्स टीम की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कमांडर डिजिटल वॉरियर्स टीम श्री गिरजाशंकर गोंड (छोटे नेता जी) ने की।

बैठक में टीम विस्तार, आगामी योजनाओं एवं समाजिक जागरूकता अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर डिजिटल वॉरियर्स के सक्रिय सदस्यों —
संजय कुमार, उस्मान खान, रूपेश कुमार, अमित मिश्रा, इरशाद, आकाश कश्यप, यशवंत सिंह, रामनयन गौतम, शबीर अली, विशाल गौड़, साहब अली, तौफिक पठान, गोली राजा
तथा अन्य वॉलिंटियर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए आईडी कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्री गिरजाशंकर गोंड (छोटे नेता जी) ने कहा कि डिजिटल वॉरियर्स टीम समाज में जागरूकता, अपराध नियंत्रण, और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय है।
उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य जारी रखें।

जारीकर्ता:
गिरजा शंकर गौड़ (छोटे नेताजी)
कमांडर – डिजिटल वॉरियर्स थाना रूधौली बस्ती पुलिस