छोटी दीपावली पर प्रशासन सक्रिय: हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी-क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त

0
2

छोटी दीपावली पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।


अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे के साथ थाना रुधौली के हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की तत्परता और सतर्कता का संदेश भी दिया।

इसी क्रम में, प्रशासन ने अवैध पटाखों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ जगह-जगह जाकर लोगों को सुरक्षित तरीके से पटाखे फोड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पटाखे केवल सुनसान स्थानों पर ही जलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।

त्योहारों के मद्देनजर अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और जनसुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।