कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतक रामनरेश साकेत (35), रुचि साकेत (12) और रंजना साकेत (13) एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि एक अन्य मृतक कमलेश सिंह (35) के रूप में पहचाना गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की टक्कर एक बाइक से हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और रास्ते में खड़े कुछ लोगों को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा उखड़ गया और वाहन खेत में पलट गया। हादसे के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। कलेक्टर ने बताया कि घायलों का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
(इनपुट – भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भोपाल (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article
















