भोपाल में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, परिजनों ने शख्स पर लगाया हत्या का आरोप | girl dies under suspicious circumstances in bhopal family accuses man of murder

0
7
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौकाने वाला सामने आया है। यहां एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार को शक है कि यह सामान्य मौत नहीं है और उन्होंने एक शख्स पर लड़की के हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल रविवार की रात खुशबू के परिजनों को कासिम नाम के एक शख्स का कॉल आया और उसने फोन पर बताया कि खुशबू की बॉडी अकड़ गई है और उसे मैं भोपाल के एक निजी अस्पताल लेकर आया हूं। फोन पर ही कासिम ने जानकारी दी कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। खबर मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कासिम पर आरोप लगाए। परिवारवालों का कहना है कि खुशबू के शरीर पर मारपीट के निशान हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा खुलासा

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और डेडबॉडी को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की खुशबू की मौत आख़िरकार कैसे हुई। परिजनों का यह भी आरोप है कि कासिम लड़की पर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कासिम को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक कासिम अहमद पहले भी जेल जा चुका है। वो शराब का अवैध कारोबार करता है और सूत्रों के मुताबिक क़ासिम खुशबू के मोबाइल से ही लेनदेन का काम करता था। पुलिस को भी कुछ लेन देन से जुड़े सबूत मिले हैं।

मामले की जांच जारी

इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों उज्जैन से भोपाल आ रहे थे। रास्ते में बैरागढ़ के पास लड़की की तबियत खराब हुई। जिसके बाद कासिम खुशबू को अस्पताल लेकर गया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी कासिम को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भोपाल (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मकरंद काले
मकरंद काले Author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह… और देखें

End of Article