किसानों के लिए खुशखबरी : सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

0
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : ai

विस्तार


मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सीएम मोहन यादव ने देवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लगभग 1.33 लाख किसानों के बैंक खातों में भावांतर भुगतान योजना की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी है।

सोयाबीन किसानों को मिली घाटे की भरपाई
सरकार ने यह कदम सोयाबीन उत्पादक किसानों को बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया है। इस योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने किसानों को 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 233 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

भावांतर राशि तय करने के लिए सरकार ने 2025 के लिए 4130 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट तय किया है। यह रेट उन किसानों पर लागू होता है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की फसल को मंडी परिसरों में बेचा है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मॉडल रेट में लगातार वृद्धि देखी गई है। इससे पहले, 7 नवंबर को मॉडल रेट 4020 रुपये था, जो बढ़कर 12 नवंबर तक 4077 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था।

घर बैठे चेक करें

  • जिन किसानों ने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आसानी से अपना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां योजना अनुभाग में जाकर भावांतर योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप अपनी भुगतान की स्थिति और अन्य सभी विवरण देख सकते हैं।