घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया माननीय न्यायालय।
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
महराजगंज।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घुघली थाना पुलिस टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था।आइये जानते हैं पूरा मामला थाना घुघली में मु0अ0सं0 367/2025 धारा 137(2) BNS के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके बाद से ही घुघली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सूचना के आधार पर आज शुक्रवार को सुबह करीब 08:55 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विशाल चौधरी उम्र(21)पिता कमलेश चौधरी बरवा चमइनियां, थाना घुघली, जनपद महराजगंज का निवासी हैं जिसे
ग्राम बरवा खुर्द थाना घुघली, महराजगंज से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 हरिप्रकाश यादव,हे0का0 बाबूराम यादव ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।












