यूपी में रिकॉर्ड धान खरीद : 3.15 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 19.14 लाख टन धान, ₹4500 करोड़ से अधिक भुगतान

0
1

CM योगी आदित्यनाथ। – फोटो : गांव जंक्शन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों से अब रिकॉर्ड धान खरीद की है। पूरे प्रदेश में 4645 धान क्रय केंद्र स्थापित कर MSP पर खरीद हो रही है, और पैसे सीधे किसानों के खाते में DBT से जा रहे हैं। 13 दिसंबर तक के आंकड़ों में 3.15 लाख से ज्यादा किसानों से 19.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जिसके बदले 4541.94 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया।

पंजीकरण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
इस साल खरीफ विपणन सत्र 2025-26 में किसानों का जोश देखते ही बनता है। धान बिक्री के लिए 7.83 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कराया, जो पिछले साल की इसी तारीख तक 6.70 लाख था। बाजरा के लिए तो पंजीकरण 21 हजार से बढ़कर 80 हजार से ऊपर पहुंच गया। ज्वार में 12 हजार से 16 हजार और मक्का में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई। पश्चिम यूपी में 1 अक्टूबर से और पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी।

श्रीअन्न फसलों पर फोकस 
श्रीअन्न (मिलेट्स) की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी। बाजरा 33 जिलों में, मक्का 25 और ज्वार 11 जिलों में खरीदा जा रहा है। 35 हजार से ज्यादा बाजरा किसानों को 421.39 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 187.98 करोड़ से दोगुना से ज्यादा है। सीएम योगी खुद क्रय केंद्रों की व्यवस्था, खरीद और भुगतान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसानों को समय पर पैसा मिले।

MSP और खरीद की समय सीमा
धान (कॉमन) का MSP 2369 रुपये और ग्रेड-ए का 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। बाजरा का एमएसपी 2775 रुपये, मक्का का 2400 रुपये, ज्वार हाईब्रिड का 3699 रुपये और मालदांडी का 3749 रुपये प्रति क्विंटल है।

धान खरीद पश्चिम यूपी में 31 जनवरी और पूर्वी में 28 फरवरी तक चलेगी। सरकार का लक्ष्य किसानों को बिचौलियों से बचाकर सही दाम दिलाना और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना है।