सीतापुर। शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करके आर्थिक फायदा उठाने वालों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को बिसवां के पुरैना गांव में 432 बीघा की शत्रु संपत्ति को मुक्त कराया। कब्जेदारों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। प्रशासन ने फसल को जोतवा दिया। जिलाधिकारी की ओर से इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी जाएगी।
दिलदार खां और वसी अहमद समेत गांव के करीब 15 लोग शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी 432 जमीन पर खेती कर रहे थे। शुक्रवार उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नापजोख शुरू की। गाटा संख्या 506, 519, 520, 518, 517, 501 व 791 पर अवैध कब्जा मिला। इस पर गेहूं और सरसों की फसल बोई थी। टीम फसल को जोतवाने लगी तो ग्रामीण विरोध करने लगे।
















