हरियाणा की मंडियां बनेंगी मॉडर्न : सीएम नायब सैनी ने पेश की नई योजना – ‘हरित मंडी, खुशहाल किसान’

0
0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की हर मंडी में किसान सहायता केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा है, जहां किसानों की शिकायतें तुरंत दर्ज होकर जल्दी सुलझाई जा सकेंगी, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को मंडियों में विशेष जगह और प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सैनी ने कहा कि यह खेती का भविष्य है और इसे सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।महिला किसानों और पारदर्शिता पर ध्यान
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी ने महिला किसानों तथा महिला व्यापारियों के लिए मंडियों में सुरक्षित और समर्पित जगह सुनिश्चित करने तथा उनकी भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताई। मार्केट फीस वसूली में अधिक पारदर्शिता लाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड का मूल आधार किसानों की समृद्धि और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

हर प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के निर्देश 
बोर्ड के पदाधिकारियों से सैनी ने कहा कि मार्केट कमेटियां सिर्फ सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, इसलिए उनका कुशल संचालन जरूरी है ताकि किसान और व्यापारियों के बीच विश्वास मजबूत हो। ई-खरीद और डीबीटी की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बिचौलियों को खत्म करने की बात कही है। सीएम सैनी ने मंडियों में गेट पास जारी करने से लेकर फीस वसूली तक हर प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम सैनी ने बताया कि सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद जारी है और मंडियों में शेड, पीने का पानी, शौचालय तथा विश्राम गृह जैसी बुनियादी सुविधाओं को तेजी से बेहतर किया जा रहा है।

कोल्ड स्टोरेज और कनेक्टिविटी प्राथमिकता
फल-सब्जी उत्पादकों के लिए खेत के पास कोल्ड स्टोरेज सुविधा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल में ऐसी इकाइयों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मंडियों तक सड़क संपर्क बेहतर बनाने और बिजली जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर भी बल दिया गया।