फेसबुक पर कथित व्यक्ति ने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का नाम लेकर उड़ाया मजाक.. समाजसेवी बोले – जनता इसका जवाब आने वाले 2027 के चुनाव में देगी’

0
5

समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ग्राम पिपरपतिया थाना रुधौली जनपद बस्ती के निवासी है।  तथा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु संभावित प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में जाना जाते हैं। मनोज कुमार चौधरी की सार्वजनिक छवि सदैव स्वच्छ एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित रही है।

समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी अक्सर, गरीब, असहाय की मदद करने की वजह से बने है चर्चा में,

रूधौली थाना क्षेत्र में कई जगहों पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए थे विदेशी कैमरे, कई मंदिरों, मदरसों सहित अन्य सामाजिक स्थलों पर लगवा चुके है सोलर लाइटें, अक्सर वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों की करते है मदद, कपड़ा, फल मीठा देकर लिया था आशीर्वाद, अन्य सामाजिक कार्यों को लेकर करते हैं मदद, तभी से बने चर्चा के केंद्र, विदेशों में लकड़ी के व्यापार करने वाले मनोज कुमार चौधरी ने कुछ दिन में ही जुटाई सुर्खियां,  कथित युवक ने सोशल मीडिया साइटों पर अभद्र कमेंट किया है और मनोज कुमार चौधरी को विदेशी बताया है, पूरा मामला बस्ती जनपद में स्थित रूधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरपातिया का है.