कोर्ट के आदेश पर मारपीट के आरोप में एफआईआर

0
5

रिपोर्ट: सुशील शर्मा

(जिला ब्यूरो चीफ, बस्ती)
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर कुंवर निवासी अंशिका पुत्री रामउजागिर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विपक्षियों ने उन्हें जातिसूचक व अपशब्द कहे। विरोध करने पर मारापीटा। बीच-बचाव में आए माता-पिता को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही रहने वाले राजकुमार मौर्या, उर्मिला और ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह को सौंपी गई है।