महराजगंज में रोहित सीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र के किसानों और जिले के अलग-अलग इलाकों से आए दुकानदारों ने हिस्सा लिया। दीपावली पर किसानों और दुकानदारों को उपहार देकर शुभकामनाएं दी गईं। कंपनी के एमडी संजय सिंह यादव ने धान, गेहूं, सरसों और पालक समेत कई फसलों के उन्नत बीजों की जानकारी दी। उन्होंने बेहतर उत्पादन के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज चुनने, खेती की आधुनिक तकनीक और अच्छी पैदावार के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्रामसभा महादेवा के किसान बिशुन दयाल को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पनियरा के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ निचलौल, ठूठीबारी, परतावल और फरेंदा के डिस्ट्रीब्यूटर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीजों और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देना और कंपनी-किसान संवाद को बेहतर बनाना था। अंत में किसानों और दुकानदारों का आभार जताया गया।
किसान संवाद में उन्नत बीजों की जानकारी दी:महराजगंज में दीपावली पर किसानों और दुकानदारों को उपहार बांटे
और पढ़ें
›
राजस्थान में काम कर रहे मजदूर की मौत:महम्मदा के मलखा चौधरी का शव रविवार को गांव पहुंचा
›
शंकरपुर में घरों और गलियों में दीप जलाए:दीपोत्सव पर इलेक्ट्रिक झालरों से सजा गांव, मिट्टी के दीयों और बर्तनों की विक्रमजोत बाजार तक बिक्री हुई
›
Diwali 2026 in Shravasti | Laxmi Ganesh Puja & Deepawali Celebration
