श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी गांव में टीम ने 1 किलो के 425 पैकेट, 4320 खाली रैपर, करीब 25 किलो खुला नमक और एक इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन जब्त की।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से अधिकृत जांचकर्ता नीरज गौड़ ने पुलिस को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी में कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने और बेचने की सूचना दी थी। नीरज गौड़ दिल्ली के कुंदन नगर, लक्ष्मीनगर के निवासी हैं और ऐश्वर आईपी प्रोटेक्शन एजेंसी में जांचकर्ता हैं।
सूचना का सत्यापन करने के बाद उन्होंने श्यामदेउरवा पुलिस को बताया। इसके बाद कांस्टेबल मनीष सिंह और कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ पुलिस टीम कतरारी गांव पहुंची।
मकान मालिक ने अपना नाम श्यामू प्रसाद बताया। वह गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बनचारा गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कमरे से टाटा नमक के खाली रैपर, मशीन, खुला नमक और भरे पैकेट मिले।
कंपनी प्रतिनिधि की जांच में सामान असली उत्पाद से मेल नहीं खाया। पुलिस के मुताबिक, इससे पता चला कि मकान में नकली नमक की पैकिंग हो रही थी। सामान सील कर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
महराजगंज में नकली टाटा नमक पैक करने का ठिकाना मिला:टीम ने 425 पैकेट, 4320 खाली रैपर; 25 किलो खुला नमक और इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन जब्त की
और पढ़ें
›
परसिया में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा हुई:श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप जलाए, बच्चों और युवाओं ने फुलझड़ी जलाई और पटाखे फोड़े
›
दीपावली की खरीदारी के लिए विक्रमजोत बाजार में भीड़ उमड़ी:मिठाई, कपड़े और पूजा सामग्री की दुकानों पर रही भीड़; चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त की
›
अमरेभरिया में लोगों ने डीजे के साथ दीपावली मनाई:गणेश-लक्ष्मी की पूजा की, बच्चों ने डीजे पर डांस किया
