बहराइच। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला यूनिट कि ओर से जिला महासचिव संजीव कुमार मौर्य नेतृत्व शहर के तिकोनीबाग महसी बस स्टैंड चौराहा को सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के नामकरण किये जाने व मरी माता तिराहा पर महान सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा बनाये जाय मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन दिया। जिला महासचिव संजीव कुमार मौर्य नें कहा कि मौर्य साम्राज्य का स्वर्णिम काल रहा है। मौर्य जाति नहीं बल्कि विश्व धरोहर है जिनका शासन पद्धति आज भी विद्यमान है।सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक मौर्य से लेकर वृहद्रथ मौर्य आदि राजाओं ने अपनी शूर वीरता से अखण्ड भारत का निर्माण कर देश को उसके परम् वैभव तक पहुंचाया। तत्कालीन समय में भारत को विश्व को सोने की चिड़िया कहा गया उस विरासत को संजोये रखना शासन प्रशासन के साथ हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि आज के युवाओ को देश की गौरवशाली इतिहास स्मरण रहे।जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य नें कहा कि मौर्य परिषद शहर के तिकोनीबाग महसी बस स्टैंड चौराहा को सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के नाम से घोषित किये जाने व मरी माता तिराहा पर महान सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा बनाये जाने की मांग करती है। इस मौके पर जिला सचिव डॉ पवन मौर्य, राकेश मौर्य, अमित कुमार मौर्य, विनोद कुमार, शंकर मौर्य, राम गोपाल, मनीष कुमार मौर्य, मंसाराम मोर्य प्रधान पिपरिया महिपाल सिंह विनीत कुमार मौर्य, शिव कुमार मौर्य, महावीर आदि लोग मौजूद रहे।