ट्रैक्टर को धक्का देते समय पहिए के नीचे आया युवक,मौत:बस्ती में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश कर रहा था

0
3

बस्ती में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के वीरपुर खरहरा गांव का है। खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था मृतक की पहचान वीरपुर खरहरा निवासी खुशी राम चौहान (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम उनके खेत में धान की फसल पर दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर खेत में फंस गया। खुशी राम ट्रैक्टर को पीछे से धक्का देकर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल खुशी राम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here