एक ग्लास पानी पीने से वजन घटता है और त्वचा साफ होती है, जानें वायरल दावों का सच

0
5

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोजाना एक कप गर्म पानी पीने से वजन घटाने, त्वचा साफ होने, गले की खराश और मासिक धर्म के दर्द में राहत जैसे फायदे मिलते हैं। इसे सरल और प्राकृतिक उपाय के रूप में पेश किया जा रहा है। 

 

विशेषज्ञों के अनुसार गुनगुना पानी पीना सुरक्षित है और कई लोगों को इससे आराम महसूस होता है लेकिन इसके विशेष स्वास्थ्य लाभों के पक्ष में ठोस वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। लाभ संभवतः अधिक पानी पीने, नियमित स्वास्थ्य आदत अपनाने या गर्माहट से मिलने वाले सुकून के कारण हो सकते हैं, न कि पानी के तापमान के कारण।

 

यह भी पढ़ें: यूरोप की तुलना में भारत के लोगों को टाइप-2 डायबिटीज से ज्यादा खतरा क्यों है?

पानी पीना क्यों जरूरी है?

हाइड्रेशन अधिक महत्वपूर्ण- पानी, चाहे ठंडा हो या गर्म, शरीर के लिए आवश्यक है। पर्याप्त पानी पीना पाचन, रक्त संचार, गुर्दा क्रिया, रक्तचाप नियंत्रण और समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 2025 के एक अध्ययन में संकेत मिला कि पर्याप्त पानी न पीने से रोजमर्रा के तनाव से निपटना कठिन हो सकता है। हालांकि अब तक ऐसा कोई मजबूत प्रमाण नहीं है कि गर्म पानी, सामान्य या ठंडे पानी की तुलना में अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ देता है।

पानी पीने से जुड़े मिथक

मिथक 1: वजन घटाने में मदद

 

ऐसा कोई स्टडी नहीं हुई है जो यह साबित करें कि केवल गर्म पानी पीने से वजन घटता है। सामान्य तौर पर अधिक पानी पीने से भोजन से पहले तृप्ति बढ़ सकती है और मीठे या अधिक कैलोरी वाले पेय का सेवन कम हो सकता है। एक छोटे अध्ययन में पाया गया कि गर्म पानी आंतों की गति को थोड़ा बढ़ा सकता है, जिससे पाचन में मदद मिल सकती है, लेकिन यह प्रभाव मामूली है और वसा घटाने से जुड़ा नहीं है।

 

मिथक 2: गले की खराश ठीक करता है

 

इस दावे के पक्ष में अपेक्षाकृत स्पष्ट प्रमाण है कि गर्म तरल पदार्थ गले की खराश और नाक बंद होने के लक्षणों में राहत दे सकते हैं। गर्माहट और भाप बलगम को ढीला करने और ऊतकों को शांत करने में सहायक हो सकती है। हालांकि यह संक्रमण का इलाज नहीं है और बीमारी की अवधि कम नहीं करता, लेकिन लक्षणों में अस्थायी राहत संभव है।

 

यह भी पढ़ें: फाइलेरिया भारत में कितनी बड़ी समस्या? भारत सरकार ने चलाया अभियान

 

मिथक 3: त्वचा साफ करता है

 

गर्म पानी त्वचा को डिटॉक्स करता है, इस दावे का कोई प्रत्यक्ष वैज्ञानिक आधार नहीं है। शरीर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने का काम करता है। पर्याप्त पानी पीना त्वचा की नमी और लचीलापन बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन तापमान से विशेष फर्क पड़ने के प्रमाण नहीं हैं।

 

मिथक 4: मासिक धर्म दर्द में राहत

 

बाहरी गर्माहट, जैसे गर्म पानी की बोतल, मांसपेशियों को आराम देकर ऐंठन में राहत दे सकती है लेकिन केवल गर्म पानी पीने से मासिक धर्म के दर्द में कमी के ठोस प्रमाण नहीं हैं। हालांकि इस दौरान पर्याप्त पानी पीना असहजता कम करने में सहायक हो सकता है। कुल मिलाकर, स्वास्थ्य लाभ के लिए पानी का तापमान नहीं, बल्कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अधिक महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here