बचपन में हम सब जाना चाहते थे चॉकलेट का शहर, जानते हैं भारत में कहां है यह जगह?

0
4

वैलेंटाइन वीके के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर और दोस्तों को चॉकलेट्स देते हैं। क्या आपको याद है कि हम सभी का बचपन में एक सपना होता है कि हम एक ऐसी दुनिया में जाएं जहां सिर्फ चॉकलेट हो। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को चॉकलेट बहुत पसंद होता है। क्या आप जानते हैं भारत में चॉकलेट के शहर की बात होती है तो सबसे पहला नाम ऊटी का आता है।

 

लोगों को लगता है कि ऊटी एक पॉपुलर हिल स्टेशन है। यह जगह सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं होममड चॉकलेट्स के लिए भी जाना जाता है। इसी वजह से ऊटी को भारत का चॉकलेट टाउन कहा जाता है। यहां शायद ही कोई ऐसा पर्यटक होगा जो बिना चॉकलेट खरीदे वापस जाता हो। यहां की गलियों में आपको चॉकलेट की खुशबू आएगी।

 

यह भी पढ़ें: टी लवर्स के लिए काम की बात, चीनी या गुड़, कौन सी चाय से करें सुबह की शुरुआत?

ऊटी कैसे बना चॉकलेट टाउन?

ऊटी का ठंडा वातावरण चॉकलेट बनाने के लिए बिल्कुल सही है। यहां पर चॉकलेट किसी बड़ी फैक्ट्री में नहीं बनता है बल्कि घरों में इसकी शुरुआत हुई है। चॉकलेट को बनाने के लिए बाकी जगहों पर खास इंतजाम करने पड़ते हैं ताकि पिघलने से बचाया जा सके। ऊटी में ठंड की वजह से ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती है इसलिए लोगों ने घर में चॉकलेट बनाना शुरू कर दिया। अब होममेड चॉकलेट्स बनाने का काम घर-घर में मशहूर हो गया है।

 

कैस हुई होममेड चॉकलेट्स बनाने की शुरुआत?

शुरुआत में होममेड चॉकलेट्स का बाजार स्थानीय मार्केट्स तक सीमित था। जब से ऊटी पॉपुलर डेस्टिनेशन बना है यहां की चॉकलेट्स भी फेमस ह गई। घूमने आए सैलानी अपने परिजनों और दोस्तों के लिए डब्बा भरकर चॉकलेट्स लेकर जाने लगे। यहां के चॉकलेट्स की सबसे खास बात है उनका स्वाद और वैरायटी।

 

यह भी पढ़ें: पसंदीदा महिला को गिफ्ट करें ये चॉकलेट, रिश्तों में घुलेगी प्यार की मिठास

 

आपको मिल्क चॉकलेट, डॉर्क चॉकलेट, फ्रूट एंड नट, काजू बादाम वाली चॉकलेट समेत अन्य वैरायटी मिल जाएगी। कुछ दुकानों पर तो आप अपने हिसाब से फ्लेवर भी चुन सकते हैं। कई दुकानों में तो चॉकलेट बनाने की बेसिक प्रकिया भी दिखाई जाती है। यह सैलानियों के लिए खास अनुभव होता है।

 

अगर आप ऊटी जाए तो चारिंग क्रॉस, कमर्शियल रोड और मेन मार्केट एरिया में आपको चॉकलेट की कई दुकाने मिल जाएंगी। यहां घूमते हुए लोग अलग-अलग दुकानों की चॉकलेट खाते हैं और अपनी पसंद की घरवालों और दोस्तों के लिए पैक भी करवाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here