बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो घूमने जाएं ये जगहें, पैसे भी होंगे कम खर्च

0
6

सर्दियों में ज्यादातर लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं करते हैं। हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आपको सुकून मिलेगा। साथ ही खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

 

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप शांति और खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही ये जगहें बजट फ्रेंडली भी हैं। आइए बिना देर किए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 30s नहीं इस उम्र में महिलाओं में कम होने लगती हैं बोन डेंसिटी, डॉक्टर से समझें

सर्दी में घूमने जाएं ये जगहें

चोपटा, उत्तराखंड


उत्तराखंड की गोद मे बसा चोपटा सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है। यहां घने जंगल, ठंडी हवा और दूर तक फैली हिमालय की चोटिया लोगो को आकर्षित करते हैं। यहां भीड़ कम होती है जिसे लोग शांति महसूस और सुकून महसूस करते हैं। जिन लोगों को ट्रैकिंग का शौक हैं वे तुंगनाथ और चंद्रशिला की यात्रा कर सकते हैं। ये दोनों आध्यात्मिक जगह हैं जहां पर आप भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

 

 

कल्पा, हिमाचल प्रदेश  

 

किन्नौर जिले में स्थित कल्पा एक छोटा सा पहाड़ी गांव है जहां समय जैसे थम सा जाता है। सर्दियों में किन्नौर कैलाश पर्वत से ढक जाता है। यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वातावरण और अद्भुत नजारों के लिए मशहूर है।

 

यह भी पढ़ें: सही वेंटिलेशन, फ्लू के खतरे को कैसे रोकता है? रिसर्च से समझिए


मलाणा, हिमाचल प्रदेश


मलाणा गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मे बसा है, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह गांव ट्रैकिंग के लिए ज्यादा फेमस है। यहां के नदी, प्राचीन मंदिर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

 


तवांग, अरुणाचल प्रदेश


भारत की पहाड़ियों मे बसा तवांग सर्दियों में स्वर्ग जैसा लगता है। बर्फ से ढके पहाड़, शांत झीले और दुनिया के सबसे बडे बौद्ध मठों में से एक तवांग मठ इस जगह को आध्यात्मिक और प्राकृतिक रूप से अनोखा बनाता है। यहां बहुत बड़ा तिब्बत मार्केट लगता है जहां पर आपको दुनियाभर की चीजें मिल जाएंगी। सर्दियों में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

 


मांडू, मध्य प्रदेश

 

मांडू एक प्राचीन और एतिहासिक पर्टन स्थल है। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें वास्तुकला, इतिहास में दिलचस्पी है। आप यहां पर जहाज महल, रानी रूपमती का महल, हिंडोला महल समेत अन्य जगहें घूम सकते हैं। सर्दियों मे घूमना किसी पुराने प्नेम पत्र को पढ़ने जैसा लगता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here