
ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने की धमकी दी है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने वादा किया है कि इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध जारी रहने पर वे नेतन्याहू को निशाना बनाएंगे और मार डालेंगे। यही नहीं IRGC ने नेतन्याहू का ‘पीछा करके उन्हें मार डालने’ की कसम खाई। इस धमकी के बाद युद्ध में एक नया मोड़ आ गया है।
इससे पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमला करके तेहरान में 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को हवाई हमले में मार दिया था। इस हमले के बाद ही यह खूंखार जंग शुरू हुई है।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, CBSE ने कहां टाल दी परीक्षा? समझ लीजिए
‘बच्चों को मारने वाला अपराधी’
ईरान सेना ने रविवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर यह बच्चों को मारने वाला अपराधी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे।’
https://twitter.com/AFP/status/2033052561981452338
मरने की उड़ी अफवाह?
दरअसल, IRGC का यह बयान इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की कथित मौत की खबरों को खारिज करने के बाद आया है। इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस ने न्यूज एजेंसी अनादोलु अजानसी को बताया कि नेतन्याहू की हत्या के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहे दावे फेक न्यूज हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ठीक हैं।
दरअसल, नेतन्याहू की मौत की अफवाहें तब आनी शुरू हुईं जब उन्होंने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ पर एक एक्स्ट्रा उंगली देखी गई है। इस बात से अंदाजा लगाया जाने लगा कि उनकी हत्या हो गई है।
यह भी पढ़ें: ‘ईरान जलाने चले थे ट्रंप, खुद झुलसे…’, अमेरिका से चूक कहां हुई? इनसाइड स्टोरी
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध आज 16वें दिन में प्रवेश कर गया। अमेरिका लगातार ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके सैन्य ठिकानों और हथियारों के गोदाम को खत्म कर रही है। ईरान भी जवाबी हमले करते हुए गल्फ देशों में अमेरिकी एयर बेस और उनके लड़ाकू विमानों को मार रहा है। इस बीच ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, जंग में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें से 13,00 लोग अकेले ईरान में हैं।