रोज डे पर किसे देना चाहिए कौन से रंग का गुलाब? जानिए मतलब

0
8

आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे समेत अन्य दिन आते हैं। प्यार के इस हफ्ते में लोग एक-दूसरे के प्रति अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हैं। यह दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। गुलाब को हमेशा से प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत फूलों के साथ होती है।

 

रोज डे की कोई धार्मिक मान्यता नहीं है लेकिन इसे पश्चिमी देशों में प्यार जाहिर करने का तरीका माना जाता है। दरअसल पहले के समय में लोग अपनी फीलिंग्स कहने से बचते थे। इसलिए एक-दूसरे को गुलाब दिया करते थे।

 

यह भी पढ़ें: फरवरी की दस्तक और वेलेंटाइन वीक का खुमार: जानिए इन सात दिनों का मतलब

क्या है रोज डे का इतिहास?

क्वीन विक्टोरिया के समय में कपल्स अपना प्यार जाहिर करने के लिए गुलाब देते थे। भारत के मुगल बादशाह जहांगीर अपनी पत्नी नूरजहां को तोहफे में गुलाब भेजते थे। उन्हें गुलाब बहुत पसंद था। गुलाब को हमेशा से प्रेम का प्रतीक माना जाता था।

 

 

रोज डे का महत्व

 

रोज डे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त, क्रश को गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स आसानी से बता सकते हैं। हर रंग के गुलाब का अलग मतलब होता है।

 

यह भी पढ़ें: 10 राज्यों का स्वाद सिर्फ दिल्ली में मिलेगा, क्यों मशहूर हैं राज्यों के भवन?

किस रंग के गुलाब का क्या मतलब है?

  • लाल गुलाब- सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता है। 
  • पिंक कलर के गुलाब का मतलब प्रशंसा और केयर होती है। 
  • पीले रंग का गुलाब दोस्तों को दिया जाता है। 
  • सफेद गुलाब- शांति और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। 
  • नीला गुलाब- रोज डे पर लोग एक-दूसरे को नीला गुलाब भी देते हैं। नीले रंग को संवेदनशील और इमोशन्स का सिंबल है।
  • काला गुलाब- रोज डे के मौके पर एक-दूसरे को लोग काला गुलाब भी देते हैं। ये गुलाब फेयरवेल, अंत और बड़े बदलाव के लिए दिया जाता है।

कैसे मनाया जाता है रोज डे?

रोज डे के दिन को लोग सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि रोज डे की शुभकामनाओं के साथ भी सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग इस दिन अपने पार्टनर को छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी देते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here