सिर्फ खूबसूरत ही नहीं औषधियों से भरपूर है अपराजिता के फूल, जानिए खासियत

0
4

भारत में कई ऐसे पेड़-पौधे उगते हैं जिसका इस्तेमाल औषधीय के रूप में किया जाता है। इन्हीं में से एक अपराजीता का फूल भी है। अपराजिता के फूलों को बटरफ्लाई पी पी के नाम से जाना जाता है। इसके पौधे के फूल नीले और सेफद रंग के होते हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि धार्मिक और औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं।

 

इस पौधे को आप अपने घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसके फूलों का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कामों के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया पर अपराजिता के फूलों की चाय बहुत फेमस है। इसे ब्लू टी भी कहा जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल नील रंग की डाई बनाने के लिए भी किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: एक कटोरी दाल हाई यूरिक एसिड वालों के लिए खतरनाक क्यों? डाइटिशियन से समझें

दुनियाभर में बढ़ी अपराजिता के फूलों की मांग

शुरुआत में इस फूल का इस्तेमाल सजावट और फूलों से गहने बनाने के लिए किया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में होने लगा। अब इसके फूलों को सुखाकर बाजारों में बेचा जा रहा है। महिलाएं अपराजिता के फूलों को सुखाकर बेच रही हैं और इससे अच्छा पैसा कमा रही है। हाइब्रिड अपराजिता के फूलों में अधिक रंग और ज्यादा पंखुड़ियां होती है। जबकि स्थानीय स्तर पर उगने वाले इन फूलों में रंग कम होता है और पंखुड़िया भी हल्की होती है।

 

फूलों की गुणवत्ता पर पिछले कुछ वर्षों में खूब काम किया है जिसकी वजह से पैदावर बढ़ी और इसकी वजह से किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अंतराराष्ट्रीय स्तर पर इस फूल की मांग बढ़ी है। 2021 में US FDA ने इसी कारण से अपराजिता के फूलों को फूड एडिटिव के रूप में इस्तेमाल करने को मंजूरी दी थी।

 

यह भी पढ़ें: मिठास नहीं कुछ और है डायबिटीज के बढ़ने का कारण, जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव

औषधीय गुण

इस फूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल नींद न आने की समस्या और लगातार तनाव को कम करने का काम करता है। साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है।

 

एक स्टडी में कहा गया था कि जो लोग प्री डायबिटीक है और रोजाना अपराजिता की चाय पी रहे हैं उनका ब्लड फ्लो बेहतर हुआ है। इसके अलावा इस फूल का इस्तेमाल हल्की सर्दी, जुकाम, बुखार को कम करने के लिए भी किया जाता है।

कैसे बनाए अपराजिता के फूलों की चाय?

एक कप पानी को अच्छी से उबाल लें। इसके बाद 5 से 8 अपराजिता के फूलों को कप में डालें। कुछ समय बाद फूल अपना रंग छोड़ देंगे। पानी को छानकर अलग कर लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डाले। आपको मीठा पसंद है तो थोड़ी की शहद मिला लें या फिर ऐसे ही पिएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here