हाई प्रोटीन डाइट का किडनी पर असर पड़ता है? यूरोलॉजिस्ट से समझिए

0
3

आजकल बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस को लेकर बढ़ते रुझान की वजह से प्रोटीन सप्लीमेंट का चलन काफी बढ़ गया है। प्रोटीन सप्लीमेंट का किडनी पर बूरा असर पड़ता है, इस बात की पुष्टि एम्स के डॉ. परवेज ने की है। उन्होंने अपने यूट्यूब शॉर्ट वीडियो के जरिए बताया कि प्रोटीन सप्लीमेंट खाने से किडनी पर क्या असर पड़ता है।

 

जब हम बहुत ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हैं तो किडनी को उसे प्रोसेस करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसे हाइपरफिल्ट्रेशन कहते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह सामान्य हो सकता है लेकिन लंबे समय तक बिना जरूरत के बहुत अधिक सप्लीमेंट लेना किडनी को तनाव में डाल सकता है हालांकि बॉडीबिल्डिंग के दौरान प्रोटीन लेना जरूरी है लेकिन ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से किडनी पर दबाव बढ़ता है। अब सवाल उठता है कि हमें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: बढ़ रही है उम्र लेकिन दिखना है हमेशा जवान? ग्रीन स्मूदी आपकी मदद कर सकती है

ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट खाने से शरीर पर असर

 

एम्स के यूरोलॉजिस्ट डॉ. परवेज के अनुसार, जब हम प्रोटीन खाते हैं तो वह शरीर में पचकर अमीनो एसिड में बदल जाता है। इसके बाद कई अमीनो एसिड बनते हैं। जो अमीनो एसिड बच जाते हैं, उन्हें शरीर तोड़कर अमोनिया में बदल देता है।

 

अमोनिया हमारे शरीर के लिए बेहद टॉक्सिक होता है और इसे किडनी के जरिए शरीर से बाहर निकाला जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, तो शरीर में ज्यादा अमोनिया बनेगा और किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ेगा। इससे हाइपरफिल्ट्रेशन बढ़ता है। जिन लोगों की एक ही किडनी है या जो सीकेडी (Chronic Kidney Disease) के मरीज हैं, उनमें यह ओवरलोड और ज्यादा खतरनाक हो सकता है इसलिए संतुलित मात्रा में ही प्रोटीन लेना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: शरीर में घुसे नैनोप्लास्टिक को साफ कर देती है किमची, स्टडी में बड़ा दावा

ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान

 

नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. शफीक चीमा के अनुसार, ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

 

नेफ्रोटिक सिंड्रोम – ज्यादा प्रोटीन लेने से पेशाब के जरिए प्रोटीन बाहर निकलने लगता है, जिससे पैरों में सूजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।


वजन बढ़ना – जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से वजन बढ़ सकता है।


अपच और कब्ज – ज्यादा प्रोटीन लेने से पाचन खराब हो सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

 

कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए?

 

नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ शफीक चीमा के अनुसार, व्यक्ति को अपने शरीर के वजन के अनुसार प्रोटीन लेना चाहिए। जैसे अगर किसी व्यक्ति का वजन 60 किलो है, तो उसे लगभग 60 ग्राम प्रोटीन रोज लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here