होली पर झटपट बनाएं ये मिठाइयां, किचन में घंटों काम करने की जरूरत नहीं

0
7

होली रंगों और मिठास का त्योहार है। इस दिन घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं। खासतौर से महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में खाना पकाते हुए बिताता है। महिलाएं घरवालों के तरह-तरह के पकवाना बनाती हैं।

 

ऐसे में अगर आप भी कुछ भी आसानी से बनने वाली मिठाइयां घर पर बनना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान सी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: होली के रंगों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, 10 मिनट में चेहरा होगा साफ

घर पर झटपट बनाएं ये रेसिपी

नारियल का लड्डू

 

नारियल का लड्डू आसानी से बनने वाली मिठाई हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक पैन में कद्दूकस करके नारियल रख लें और उसमें दूध मिलाकर पकाएं। जब ये मिश्रण पैन से छूटने लगे तो इलायची पाउडर डालें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो छोटे-छोटे लड्डू बना लें। 

 


चॉकलेट की बर्फी

 

आप घर पर आसानी से चॉकलेट की बर्फी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको नॉन स्टिक पैन में कंडेस्ज मिल्क डालना है और उसमें कोको पाउडर मिलाना है। इस मिश्रण को हल्के हाथों से पकाएं। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तो उसमें घी मिलाएं। मिश्रण को एक ट्रे में हल्का घी मिलाकर स्पैचुला से बराबर करें। आप मिश्रण पर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। इस मिश्रण को फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें।

 

यह भी पढ़ें: होली पर रंग खरीदने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान

 

गुलाब जामुन

 

आजकल मार्केट में रेडी टू मिक्स गुलाब जामुन मिलता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डालकर आटा गूंथ लेना है। इसके बाद उस आटे की छोटी-छोटी बॉल्स काट लें ताकि दरार न पड़े। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म कर लें और उन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। दूसरी तरफ चीनी पानी और इलायची की चाशनी तैयार कर लें। तले हुए गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रखें ताकि रस अंदर तक जाएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here