दिकौली के रास्ते पर पानी-कीचड़ जमा:दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान, चौराहे तक आने-जाने में दिक्कत

0
0

श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा है। इससे लोगों को दिकौली चौराहे तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर से निकलते ही कपड़े गंदे हो जाते हैं। बच्चे खेलते समय पानी में चले जाते हैं। रास्ते के आसपास और सामने रहने वाले लोग भी इससे परेशान हैं।
लोगों ने बताया कि शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं। उनका कहना है कि मच्छरदानी के बिना घर में बैठना मुश्किल होता है। उन्होंने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों का खतरा भी बताया।
स्थानीय लोगों में हरीश, उमेश, सुरेश, राजेश और कुलदीप शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here