महराजगंज जिले में महिलाओं ने करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इससे महिलाओं को चांद के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ा। चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला। बारिश और बादलों के बावजूद महिलाओं ने व्रत और पूजा की। करवा चौथ पर घरों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा।
और पढ़ें
›
भारी गांव की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी-बहा:मिट्टी और कचरे से नाली जाम; ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की
›
महराजगंज के 11 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा शुरू:दो पालियों में 4,872 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जांच के बाद प्रवेश
›
त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 15 नवंबर तक सीटें खाली:गोरखपुर, छपरा, मऊ, बनारस और गाजीपुर सिटी से दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों के लिए सफर का मौका
