बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में महाराजगंज चौकी के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक ऑटो पलट गया। हादसे में चालक उमेश कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मरौटिया रमया गांव के रहने वाले हैं और हर्रैया थाने के इलाके में रहते हैं। हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा अपनी कार से उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पर असर पड़ा। चौकी प्रभारी अनिल तिवारी ने ऑटो को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात फिर शुरू हो गया। अनिल तिवारी ने बताया कि ऑटो हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया है। घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें
›
मौसम बदलने से 100 से ज्यादा मरीज इमरजेंसी पहुंचे:महराजगंज के जिला अस्पताल में पेट दर्द और बुखार की शिकायतें बढ़ीं, डॉक्टर ने साफ पानी पीने की दी सलाह
›
तरैनी खदरा में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई:कप्तानगंज ब्लॉक में भंडारा हुआ; विधायक समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
›
ट्रांसफार्मर गिरने के बाद खाले कठौतिया में बिजली बंद:एक महीने से बिजली बहाल नहीं, ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
