निषाद पार्टी का नौतनवा-फरेंदा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान:पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी रणनीति, आगे के कार्यक्रमों की दी जानकारी

0
0

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने महराजगंज की नौतनवा और फरेंदा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का ऐलान किया है। शुक्रवार को फरेंदा पहुंचे पार्टी के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी रणनीति और आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्रवीण निषाद ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दीपावली के बाद निषाद समाज का महासम्मेलन होगा। इसके जरिए समाज को एकजुट करने और पार्टी की ताकत दिखाने की योजना है।
उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक अधिकारों का मुद्दा उठाया। प्रवीण निषाद ने कहा कि पार्टी समाज के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए समाज की एकजुटता को जरूरी बताया।
फरेंदा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे निशांत त्रिपाठी भी प्रवीण निषाद के साथ मंच पर मौजूद थे। उनकी मौजूदगी के बाद टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज हुई। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पार्टी के फरेंदा सीट पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद टिकट के दूसरे दावेदारों की रणनीति पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अगर गठबंधन में यह सीट निषाद पार्टी को मिलती है, तो पहले से तैयारी कर रहे नेताओं के सामने चुनौती आ सकती है।
फिलहाल सीटों के बंटवारे और प्रत्याशी के नाम पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दीपावली के बाद होने वाले महासम्मेलन और पार्टी के अगले कदम पर नजर रहेगी। भाजपा से जुड़े और पहले से दावेदारी कर चुके नेताओं की आगे की राजनीति पर भी सवाल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here