कम पैसों में कैसे बनाएं चारधाम यात्रा का प्लान? नोट कीजिए टिप्स

0
4

उत्तराखंड में हिंदू धर्म के कई तीर्थ हैं। यहां गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे धाम हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर ये 4 तीर्थ श्रद्धालु पूरा करें तो उन्हें पूरे चार धाम यात्रा का फल मिल जाता है। ये जगहें पौराणिक महत्व की हैं और हिंदू धर्म में इनका विशेष स्थान है। अक्सर लोग इस यात्रा को टाल देते है कि यह बहुत मंहगी होगी। लेकिन इसे सही तरह से प्लान किया जाए तो यह यात्रा कम पैसों में भी पूरी हो सकती है।

उत्तराखंड की यात्रा उन लोगों के लिए महंगी हो सकती है, जिन्होंने बिना किसी योजना के अचानक से यात्रा करने का मन बना लिया। आज हम बतांएगे कि कैसे ट्रेन,सरकारी बस और आश्रमों के माध्यम से आप अपनी यात्रा को 50 फीसदी तक कम कर सकते है। न तो आपकी श्रद्धा पर कोई असर पड़ेगा, न ही आपकी जेब भारी होगी। 

यह भी पढ़ें: हिंदू चारधाम करते हैं, मुस्लिम हज, ईसाइयों की पवित्र यात्रा कहां जाती है?

सही समय का चुनाव करें 

अगर कम बजट में यात्रा करनी है तो सबसे पहले सही समय चुनना होगा। मई की शुरुआत या सिंतबर के बाद यात्रा करना सबसे सस्ता रहता है। जून और जुलाई में तो भीड़ खूब होती है और होटलों और बसों के रेट बढ़ जाते हैं। मानसून में तो होटल और ट्रांसपोर्ट तो होते है लेकिन मौसम बेहद खराब होता है। भूस्खलन और बाढ़ की खबरें पहाड़ों से आए दिन सामने आती है। 

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री धाम: चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव, देवी यमुना और यमराज की कथा

सबसे पहले कहां पहुंचना जरूरी है?

सबसे पहले तो हरिद्वार या ऋषिकेश तक ट्रेन से पहुंचें। फिर आगे की यात्रा के लिए सरकारी बस या शेयरिंग टैक्सी चुनकर आगे की यात्रा तय करें। इस सफर के लिए सबसे सुरक्षित और किफायती, उत्तराखंड परिवहन होता है।

बजट में रहने की व्यवस्था

चार धाम क्षेत्र में रहने के लिए महंगे होटल जरुरी नहीं है। वहां धर्मशालाए़ं, आश्रम और GMVN  गेस्ट हाउस जैसे कई सस्ते और भरोसेमंद विकल्प होते है। जहां 300–600 रुपये में साफ-सुथरा कमरा मिल जाता है। इसके आलावा ऑनलाइन बुकिंग से पहले सरकारी साइट्स भी चेक करना फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा: कैसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस

पैकेज लें या खुद ही बनाएं प्लान? 

अगर आप पहली बार चार धाम जा रहे हैं तो सरकारी या लोकल ट्रैवल एजेंसी के बजट पैकेज को चुन सकते हैं। पैकेज 18,000 से 25,000 रुपये में मिल जाते हैं। हरिद्वार से इस यात्रा की शुरुआत होती है। वहीं अनुभवी यात्री खुद की प्लानिंग से इससे भी कम खर्च में यात्रा कर सकते है।

कितना खर्च आता है?

  • ट्रेन टिकट: 2,000–3,000 रुपये
  • लोकल ट्रांसपोर्ट: 5,000–7,000 रुपये
  • होटल या धर्मशाला: 3,000–5,000 रुपये
  • खाना और अन्य खर्च: 2,000–3,000 रुपये

कुछ जरुरी टिप्स जो पैसे बचाएंगे

भारी सामान साथ ना लेकर जाएं, खरीदारी से बचें, नकद और डिजिटल दोनों साथ रखें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here